धुरकी : प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीदीरी में तथा अम्बाखोरेया में क्रमशः दोनों जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देशानुसार विश्व हिन्दू परिषद् के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ श्री राम जन्मभूमि निधि संग्रह हेतू आम हिंदू समाज का एक अहम बैठक हुआ। बैठक की शुरुआत संघ के पारंपरिक गीत से खंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने शुरूआत किया।
वहीं धुरकी खंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह नें श्रीराम मंदिर निर्माण के धन संग्रह के लिए टोली का गठन किये एंवम सभी संग्रहकर्ताओं को धन संग्रह के प्रत्येक घर तक जाकर धन संग्रह के लिए प्रमुख लोगों को दायित्व दिये। एंवम टाटीदीरी व अम्बाखोरेया पंचायत के लोगों से अपील किया कि सभी लोग इस श्री राम मंदिर निर्माण में अपना शुभ दान देकर मंदिर निर्माण में अपना योगदान दें।
वहीं कार्यक्रम को दामोदर जयसवाल, शिवनाथ सिंह व अरविंद जी ने भी संबोधित किया।
बैठक में विषेश रूप से वनवासी कल्याण केंद्र के शिवनाथ सिंह जी, भारतीय किसान संघ के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर जयसवाल जी, अरविंद पासवान जी, सुरेंद्र सिंह जी, पंकज गुप्ता जी, विरेन्द्र विश्वकर्मा जी, राकेश ठाकुर जी, देवीलाल जी, राधेश्याम जी, निरंजन जी, अमित जी, अवधेश जी, भोला जी, उपेंद्र जी, अमरनाथ जी, संजय गुप्ता जी, हरि सिंह, कुश प्र० केशरी जी, राजेश्वर जी, विशंभर जी के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे।