भंडरिया : प्रखंड क्षेत्र में ईसाई समुदाय की क्रिसमस पर्व कोविड-19 के कारण चर्च में सादगी पूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इसको लेकर चर्च की तैयारी की जा रही है। परंतु पिछले वर्ष जैसा इस बार अधिक चमक-दमक नहीं है। इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया सीएनआई चर्च के फादर जेम्स कुजूर ने कहा कि चर्च की साफ सफाई के साथ-साथ पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है। लोग प्रार्थना सभा करेंगे परंतु इसमें कोविड-19 के गार्ड लाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा। लोग दूरी बनाकर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पहले एक दूसरे से गले मिला करते थे और हाथ मिलाया करते थे परंतु इस बार ऐसा करने से ऐसा नहीं की जाएगी। लोगों में संदेह बना रहेगा कि कहीं कोरोना जैसी महामारी से कोई संक्रमित ना हो जाए।
उन्होंने कहा कि घरों में धूमधाम से लोगों द्वारा तैयारी की गई है। घर में लोग धूमधाम से मनाएंगे, परंतु चर्च में सादगी से मनाया जाएगा।