रमना : रमना एसपी के निर्देश पर रमना थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम थाना के समीप एनएच 75 पर संघन चेकिंग अभियान चलाकर 13 दोपहिया वाहन व 3 चार पहिया वाहन को जब कर चालान किया। चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार सघन चेकिंग अभियान लगाया जा रहा है।

अभियान के दौरान बिना मास्क और हेलमेट लगाकर चलने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए विभाग द्वारा दो पहिया वाहन चलाने वाले को हेलमेट के साथ-साथ मास्क पहनना अनिवार्य है। नहीं पहनने वाले के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। रमना थाना प्रभारी रंनविजय कुमार सिंह ने रमना प्रखंड वासियों से अपील किया कि महामारी से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं।