कांडी : काण्डी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लमारी खुर्द व घटहूआं कला में
ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच जीवन ज्योत टीम के द्वारा गरीब व असहायों के बीच 10 कंबल का वितरण किया गया।
जिस तरह से सर्दी का प्रकोप इन दिनों लोगों को झेलना पड़ रहा है। दिन में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। जबकि रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रही है, ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव को लेकर कंबल का वितरण किया गया।
मौके पर लमारी खुर्द के टीम संचालक नवनित कुमार सिंह व ग्राम घटहूआ के टीम संचालक बिपुल कुमार चौबे के साथ साथ जीवन ज्योत टीम के मिडिया प्रभारी प्रिन्स कुमार सिंह व सुजित गुप्ता ने संयुक्त रूप इसकी जानकारी देते हुई बताया कि कई स्थानों पर जाकर सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत प्रदान किया जा रहा है।
जीवन ज्योत टीम के द्वारा दिये गये कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे।
कंबल वितरण कार्यक्रम जीवन ज्योत टीम संचालक नवनित कुमार सिंह व बिपुल कुमार चौबे के साथ साथ मिडिया प्रभारी प्रिन्स कुमार सिंह व सुजित गुप्ता के साथ सदस्य ललित कुमार, इम्तेयाज अंसारी, पिन्टु सिंह तथा अन्य लोग मौजूद थे।