whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27141644
Loading...


अवैध तरीके से भूमि कब्जा करने के आरोप में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 24-Dec-20, 08:38 PM visibility 655
Share



अवैध तरीके से भूमि कब्जा करने के आरोप में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पुलिस ने अवैध भूमि पर कब्जा करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के झलुआ गांव निवासी नसीर अंसारी, जहीर अंसारी एवं साबिर अंसारी के नाम शामिल है। इन सभी के विरुद्ध गढ़वा थाने में शेख सिराजुद्दीन द्वारा 8 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी के अनुसार छतरपुर गांव के खाता संख्या 77, प्लॉट नंबर 50, रकबा 4 डिसमिल में सिराजुद्दीन अपना घर बनाने के लिए नींव का खुदाई कर रहा था। इसी दौरान रफीक अंसारी, हदीस अंसारी, हैसियत अंसारी, कुर्बान अंसारी, नसीर अंसारी, सबीर अंसारी, मतलूब अंसारी ने वहां पहुंच कर उसे गाली गाली-गलौज करने लगा एवं निर्माण कार्य को रोक दिया।
प्राथमिकी में कहा गया कि शेख सिराजुद्दीन 17 नवंबर को थाना दिवस के अवसर पर आकर उक्त भूमि का आवेदन दिया था। इसके बाद अंचल पदाधिकारी के द्वारा 21 दिसंबर को गढ़वा थाने में नसीर अंसारी तथा जहीर अंसारी द्वारा समझौता नामा पर हस्ताक्षर किया गया था। इसके बावजूद भी उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करना चाह रहा था। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शेख सिराजुद्दीन के भूमि पर उक्त लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, जबकि अंचल पदाधिकारी के द्वारा स्पष्ट रूप से उनके नाम से प्रतिवेदन दिया गया था। उक्त भूमि पर जबरन नाजायज मजमा बनाकर निर्माण कार्य को रोक रहे थे। जबकि दूसरे पक्ष के पास उक्त भूमि का कोई भी कागजात नहीं था।
थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसी शिकायत बराबर मिलती रहती है। अवांछित फायदे के लिए दूसरे के जमीन पर हुए बेवजह अड़ंगा लगाते रहते हैं, जिससे विधि व्यवस्था की समस्या होती है। ऐसे प्रत्येक लोगों को पुलिस चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play