भवनाथपुर (गढ़वा) : सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेस सिंह ने प्रखंड के सिंदुरिया पँचायत में गुरुवार को एक शिविर लगाकर 300 जरूरत मन्दो के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया। डॉ दिनेश ने लोगों से इस कड़कती ठंढी के मौषम में मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए लोगों से मच्छरदानी का उपयोग करते हुए बीमारी से बचने का अपील किया है। साथ ही अपने घर के पास जलाशय, नाली व घरों को साफ सुथरा रखने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर सीएचसी के लेखपाल प्रदीप पाठक व ग्रामीण उपस्थित थे।