भवनाथपुर (गढ़वा) : पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोत्रे के आदेश पर भवनाथपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को थाना मोड़, कर्पूरी चौक व खरौंधी मोड़ के सामने मुख्य सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस क्रम में सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के लिए नियमों को पालन करने की नसीहत दी गई।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि पुलिस का किसी भी वाहन मालिक व चालक को परेशान करने की नियत नहीं बल्कि उनकी सहित सड़क सुरक्षा व अपराध पर अंकुश लगाना ही इसका उदेश्य है। उन्होंने बताया कि छोटे बड़े सभी वाहनों की सघन जांच के दौरान वाहनों के कागजात, चालक लाइसेंस व बाइक चालकों के हेलमेट की जांच की गई। इस क्रम में एक दर्जन वाहन का चालान काट कर अनुमंडल श्री बंशीधर नगर कार्यालय भेजा गया।