गढ़वा : शांति निवास उच्च विद्यालय के पूर्व सिस्टम सबीला का आकस्मिक निधन गुरुवार को बोधगया में हो गया। सिस्टर के निधन पर विद्यालय परिवार की ओर से शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से मिनट प्रार्थना की गई।
विद्यालय के प्राचार्य सिस्टर रोशना ने बताया कि 66 वर्ष की उम्र में सबीला का निधन आज हो गया है, सबीला ने 12 वर्षों तक विद्यालय में अपना योगदान दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान स्कूल को आगे ले जाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है, जिसे विद्यालय परिवार नहीं भूल सकता है। उनकी आत्मा की शांति और उन्हें अनंत आराम के लिए भगवान से प्रार्थना करती हूं।
शोक व्यक्त करने वालों में शिल्पा, प्रभा, एसआर करमेला, एसआर संध्या, संध्या श्रीवास्तव, सिकंदर खान, अलख पांडे, राम विनय तिवारी, प्रेम कुमार, अतुल कुमार, वर्षा बाखला, विभा पांडे, खुशबू बाखला, स्वाति तिग्गा, नीलम बारा, गुलाब हेंब्रम, पुष्पा कक्षा, दीपक उपाध्याय सहित सभी शिक्षकों और शांति निवास स्कूल के छात्र शामिल हैं।