मेराल : प्रखंड के बीडीओ गौतम कुमार ने गुरुवार को गोंदा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत एवं लंबित आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधूरे पड़े कई योजना के लाभुकों से मिलकर 31दिसंबर तक निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने लाभुकों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरा करते हीं शेष राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
मौके पर उपस्थित पंचायत सचिव तथा स्वय सेवक को निर्देश दिया गया कि समय-समय योजना स्थल पर पहुंच निर्माण कार्य का निरीक्षण करें तथा निर्धारित समय के अंदर निर्माण कार्य पूरा करावे। साथ ही बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में 2016 से 2020 तक 999 लंबित आवास अधूरे पडे हैं।
उन सभी आवास को सभी पंचायत सचिव एवं स्वयंसेवक को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय के अंदर निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करें। अगर ससमय के अंदर निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए भुगतान की गई राशि की रिकवरी कराई जाएगी।