गढ़वा : मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 120 मोटसाइकिल पकड़ाया। उक्त सभी मोटरसाइकिल को थाना परिसर में लगाया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वाहन अधिनियम के तहत शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ट्रिपल लोडिंग, तेज रफ्तार, बिना हेललेट, बिना नंबर के वाहन एवं नाबालिक चालक के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया है। इसमें 100 से अधिक मोटरसाइकिल को पकड़ कर थाना लाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। हेलमेट पहनकर वाहन चलाते हैं तो दुर्घटना होने के बाद ज्यादा चोट नहीं लगती हैं।
वाहन चलाते समय जो लोग हेलमेट नहीं पहने थे, उन्हीं को पकड़ कर थाना लाया गया है। शहर में प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चालक जागरूक नहीं हो रहे हैं।
इधर गाड़ी छोड़वाने के लिए गुरूवार को दिन के 12 बजे से सदर थाना के मेन गेट पर वाहन चालकों की भीड़ लगी रही। लेकिन अपना वाहन नहीं छोड़वा सके। वाहन चालकों ने कहा कि गाड़ी पकड़ाया हैं तो हमलोग चलान कटवाने को तैयार हैं लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी व पदाधिकारी थाना में नहीं बैठे हैं। जिसके कारण हमलोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।