बंशीधर नगर : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, व बजरंग दल सक्रिय सहयोग कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंदिर निर्माण के लिए जहां दशकों से शिलाखंड तैयार कर रखा है। वहीं अब उसे भव्यतम रूप देने के लिए देशभर में निधि संग्रह चलाने का निर्णय किया गया है। उसके बाद जगह जगह कमेटी गठित कर निधि संग्रह करने का निर्णय लिया गया है।
इसी संदर्भ में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु बंशीधर नगर में कमेटी गठित की गई है। कमेटी में रंजन कुमार छोटू को वार्ड 1 और 2 दिया गया है। वहीं मनोज कुमार की वार्ड 3, राजकुमार प्रसाद को वार्ड 4, हीरालाल प्रसाद को वार्ड 5, उज्जवल विश्वकर्मा और योगेश कुमार को वार्ड 6, नीरज कुमार को वार्ड 7, अमित अग्रहरि को वार्ड 8, सुधीर प्रजापति को वार्ड 9, राहुल देव पाल को वार्ड 10, रामबचन मेहता को वार्ड 11, राजेश कुमार को वार्ड 12, प्रकाश आनंद मिश्र को वार्ड 13, संदीप कुमार को वार्ड 14, दीपू पासवान को वार्ड 15, मोहन पासवान और विजय कुमार ठाकुर को वार्ड 16, कामेश पासवान और अभिषेक कुमार चौबे को वार्ड 17 दिया गया है।
वहीं अभय कुमार सोनी और कुमार कनिष्क को संगणक प्रमुख बनाते हुए बंशीधर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मुकेश कुमार चौबे को पूर्णकालिका बनाते हुए सुलसुलिया, रजनीकांत मधुर को वंशीधर नगर, उपेंद्र पासवान को पालहे कला, अभिषेक चौबे को हलीवंता आशुतोष पांडे को चितविश्राम में नियुक्त किया गया है।