गढ़वा : शहर के प्रखंड कार्यालय के सामने माँ लक्ष्मी क्लीनिक में आज क्लीनिक का चौथा स्थापना दिवस पर माँ लक्ष्मी क्लीनिक परिवार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धघाटन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ आर एस सिंह, समाजसेवी सीमा देवी, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेह लता, संचालक रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। बता दें कि स्वयं संचालक ने प्रथम रक्तदान किया।
मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लड बैंक निरंतर प्रगति की ओर बढता रहा है। उन्होंने बताया की ब्लड बैंक रक्त अवयवों की आपूर्ति कर जिले में यह कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताया।
समाजसेवी सह प्रोपराइटर रमेश कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस कार्य को करने से बहुत ही सुखद आनंद की अनुभूति होती है।
रक्तदान करने वालो में संचालक रमेश कुमार, समाजसेवी सीमा देवी, प्रदीप कुमार,पवन कुमार उपाध्याय, श्याम कुमार, अंजनी कुमार, राहुल कुमार, दिवाकर कुमार, ऐजाज अंसारी का नाम शामिल है।
मौके पर ब्लड बैंक के बड़ा बाबू रौशन कुमार, सोनू कुमार, लैब टेक्नीशियन दया नंद ठाकुर समेत माँ लक्ष्मी क्लीनिक परिवार मौजूद थे।