बिशुनपुरा : पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोत्रे के आदेश पर बिशुनपुरा थाने की पुलिस ने गुरुवार को थाना के सामने मुख्य सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस क्रम में सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के लिए नियमों को पालन करने की नसीहत दी गई।
थाना प्रभारी चुनवा उरांव ने कहा कि पुलिस का किसी भी वाहन मालिक व चालक को परेशान करने की नियत नहीं बल्कि उनकी सहित सड़क सुरक्षा व अपराध पर अंकुश लगाना ही उदेश्य है। उन्होंने बताया कि छोटे बड़े सभी वाहनों की सघन जांच के दौरान वाहनों के कागजात, चालक लाइसेंस व बाइक चालकों के हेलमेट और की जांच की गई। इस क्रम में 15 वाहन में से 7 दोपहिया वाहनों का चालान काटकर परिवहन कार्यालय भेजा गया।