whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184809
Loading...


मंत्री मिथिलेश ने 1 वर्ष पूरा होने पर पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बिजली- बाईपास रही प्रमुख उपलब्धियां

location_on गढ़वा access_time 24-Dec-20, 03:18 PM visibility 660
Share



मंत्री मिथिलेश ने 1 वर्ष पूरा होने पर पेश किया  रिपोर्ट कार्ड, बिजली- बाईपास रही प्रमुख उपलब्धियां


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री को विधायक निर्वाचित होने का एक वर्ष पूरा हो गया है। एक वर्ष पूरा करने पर मंत्री श्री ठाकुर ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस एक वर्ष की अल्प अवधि में उन्होंने कांटो भरी राह को विकास पथ में बदलने का भरपूर प्रयास किया है। इस दौरान उन्होंने गढ़वा के लिए कुछ ऐतिहासिक काम कर दिया है। अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा राज्य में सरकार बनने के बाद इस सरकार को खाली खजाना व कोरोना जैसी महामारी का सामना करते हुए विकास कार्यों को पटरी पर लाने का भरपूर प्रयास किया है। इसी बीच उनकी अपनी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या भी रही।
इन सभी चुनौतियों के बीच उन्होंने अपने अथक प्रयास से गढ़वा में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री के साथ मिलकर लगातार प्रयास के बाद गढ़वा की बाईपास सड़क निर्माण की बाधाओं को दूर करते हुए इसे पटरी पर लाया। इसका निविदा भी हो चुका है। आगामी एक साल में गढ़वा में बिजली में और गुणात्मक सुधार होगा। साथ ही चार वर्षों के अंदर लगभग हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। यह कार्य तेजी से चल रहा है। मंत्री ने कहा कि वे सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे पलामू प्रमंडल सहित राज्य भर की समस्याओं को एक-एक कर दूर करने में लगे हुए हैं। उनके अथक प्रयास एवं मुख्यमंत्री के सहयोग से ग्रामीण सड़कों की सूरत भी बदलने लगी है।
मनरेगा से सभी ग्रामीण सड़कों को चलने लायक बरसात से पूर्व बेहतर बनाया जा रहा है। पिछले 10 वर्षों में गढ़वा में विकास नाम का कोई कार्य ही नहीं हुआ है। व्यवस्था भी पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी थी। एक साल के दौरान सिस्टम को पटरी पर लाने का प्रयास किया गया है। इसे और बेहतर तरीके से पूर्ण रूप से पटरी पर लाया जाएगा। सरकारी तंत्र को बेहतर करते हुए विकास की लंबी लकीर खींचने के लिए वे पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता ने जिस उम्मीद के साथ गढ़वा की विकास का बागडोर उन्हें सौंपा है उस पर ले वे पूरी तरह खरा उतरने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्री ने कहा कि संसाधन सीमित है, समस्याओं का अंबार है। सरकारी कार्यशैली में सुधार किया गया है फिर भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है।
उन्होंने कहा कि 2021 के एजेंडा में गढ़वा में नया समाहरणालय, नया टाउन हॉल, चिनिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डंडा में सब स्टेशन, भवनाथपुर तथा रमकंडा में ग्रिड का निर्माण कार्य शामिल है। मंत्री ने कहा कि जनता के कर्ज को वे विकास करके ही उतार सकते हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play