बिशुनपुरा : बिशुनपुरा प्रखंड के पंचायत सेवक संजय कुमार गुप्ता को एसीबी की टीम ने कूप के नाम पर 5000 घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। कूप निर्माण के लाभुक प्रखंड के जतपुरा गाँव निवासी सुनील कुमार यादव से कूप के नाम पर 12000 रु की मांग पंचायत सेवक संजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया था। लाभुक सुनील यादव ने इसकी सूचना पलामू एसीबी टीम को दिया था। जिसकी जांच पड़ताल कर पंचायत सेवक संजय गुप्ता को आज 5000 हजार घुस देते रंगे हाथ गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई हेतु पलामू ले गई।

बताते चलें कि इसके पूर्व में भी घुस लेते बीडीओ सहित तीन और कर्मचारियों को एसीबी टीम द्वारा घुस लेते हुए दबोच गया था। फिर भी बिशुनपुरा प्रखंड के प्रखंड कर्मी घुस लेने से बाज नहीं आ रहे है।
आज की चौथी घटना इसका ताज उदाहरण है। इस घटना को लेकर प्रखंड कर्मियों में काफी हड़कंप है।
पलामू के एसीबी टीम डीएसपी के एन राम के नेतृत्व में गुरुवार को 1 बजे पंचायत सेवक संजय गुप्ता को 5000 हजार घुस लेते रंगे हाथों पकड़ी एवं अपने साथ ले कर पलामू चली गई।