रमना (गढ़वा) : रमुना प्रखंड मुख्यालय निवासी व्यवसाई सह सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय सरयू प्रसाद चंद्रवंशी के 36 वाँ पुण्यतिथि पर व्यवसाई पुत्र रामसेवक प्रसाद, सुनील कुमार स्वजन ललित किशोर, रामप्रवेश, अनुज कुमार के द्वारा इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद व असहयोग के बीच कंबल वितरण का पांच दिवसीय अभियान आरंभ किया है। इन व्यवसाई पुत्रों के द्वारा वैसे व्यक्ति या परिवार जिनको इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों की निहायत आवश्यकता है। वैसे असहाय वह जरूरतमंदों के घर घर जाकर इनके द्वारा कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्रकार की नेक कार्यों की प्रशंसा भी की जा रही है। व्यवसाई पुत्रों के द्वारा रमना वर रमना के आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार पांच दिनों तक घर घर जाकर कंबल का वितरण करेंगे।
इस मौके पर रामसेवक प्रसाद ने कहा कि आज हमारे पास जो भी है वह सभी पूर्वजों का दिया हुआ है। समाज के सभी सक्षम व्यक्ति समाज कि हर वैसे व्यक्ति का सहयोग करें जो असहाय, निर्धन और जरूरतमंद हो। ऐसे लोगों की सेवा ही लोगों को सुकून और शांति प्रदान कर सकता है। साथ ही इस प्रकार की अभियान चलाकर सरकार को भी मदद की जा सकती है। ताकि सरकारी सुविधाओं पर कम से कम लोगों का बोझ पड़ सके।
मौके पर महेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजीव कुमार, राहुल कुमार विकास शाह, लाला पासवान, गुड्डू पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।