whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189910
Loading...


धान क्रय की तैयारी में गोदाम की साफ सफाई शुरू

location_on कांडी access_time 23-Dec-20, 06:16 PM visibility 672
Share



धान क्रय की तैयारी में गोदाम की साफ सफाई शुरू


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम के ताला बुधवार को एफसीआई क्रय अधिकारी मणिकांत प्रकाश व विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह की उपस्थिति में खोला गया। एफसीआई क्रय अधिकारी मणिकांत प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि गोदाम कई दिनों से बंद पड़े रहने के कारण जगह जगह पर काफी मात्रा में कचरा फैला हुआ है। जिसकी साफ-सफाई मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई महीनों से इंतजार कर रहे रजिस्टर्ड किसानों की धान का क्रय गोदाम की साफ सफाई हो जाने के बाद शुक्रवार से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के अनुसार किसानों की धान की खरीदी 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों को 182 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस के रूप में दी जाएगी।
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिया गया राशि कुल मिलाकर 2050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी ओर विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि कई महीनों से कांडी में एफसीआई गोदाम बंद हो जाने एवं धान की खरीदी नहीं होने को लेकर नाराज किसानों को अब क्रय केंद्र खुलने से राहत मिलेगी। वैसे तो अनेकों किसान ओने पौने दामों पर बिचौलियों के माध्यम से धन की बिक्री कर चुके हैं परंतु अभी भी वैसे कई किसान है जो एफसीआई खुलने की इंतजार कर रहे थे। अब उनकी इंतजार खत्म हो गई है जल्द ही किसानों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा किसान जिला संयोजक रामलाला दुबे सहित कई अन्य भाजपाइयों द्वारा एफसीआई बंद होने की विरोध किया जा रहा था तथा भाजपाइयों व किसानों की लगातार विरोध को देखते हुए आज सरकार ने धान क्रय केंद्र खोलने का निर्णय लिया है।
मौके पर धान क्रय केंद्र अधिकारी मणिकांत प्रकाश, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, राम लखन प्रसाद सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play