भवनाथपुर (गढ़वा) : राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक भवनाथपुर के +2 हाई स्कूल में बुधवार को की गई। बैठक में राम मंदिर निर्माण को लेकर वृहत रूप से अभियान चलाने का एवँ जनभागीदारी से निधि सँग्रह करने का निर्णय लिया गया।
अभियान हेतु प्रखंड स्तरीय एक समिति का गठन किया गया, जिसमें संयोजक वेद प्रकाश आर्य और सहसंयोजक मनोज कुमार सिंह, जमा कर्ता प्रमुख गुप्तेश्वर प्रसाद और कंप्यूटर ऑपरेटर ओम प्रकाश आर्य जी को जिम्मेवारी दी गई। साथ ही साथ भवनाथपुर प्रखंड के सभी पंचायत से 15 सदस्यीय टोली का भी निर्माण करने की योजना बनी एवँ इस राममंदिर निर्माण अभियान को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से भवनाथपुर खंड के पालक अधिकारी विकास स्वदेशी, खंड कार्यवाह मधुसूदन, खंड सामाजिक सद्भाव प्रमुख सुनील कुमार ठाकुर, खंड कुटुंब प्रबोधन प्रमुख गोविंद कुमार वर्मा, खंड व्यवस्था प्रमुख गुप्तेश्वर प्रसाद, खंड धर्म जागरण प्रमुख संतोष कुमार चौबे, विश्व हिंदू परिषद के भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, गौरक्षा प्रमुख नीतीश कुमार, धर्म जागरण प्रमुख राकेश कुमार गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, उमेंद्र कुमार यादव, भानु गुप्ता, निरंजन पाठक तथा अन्य कई हिंदू धर्मावलंबी उपस्थित थे।