whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193498
Loading...


टेबल टेनिस के नेशनल ट्रायल शिविर में भाग लेने, गढ़वा के 14 खिलाड़ी, राँची रवाना

location_on गढ़वा access_time 23-Dec-20, 05:56 PM visibility 650
Share



टेबल टेनिस के नेशनल ट्रायल शिविर में भाग लेने, गढ़वा के 14 खिलाड़ी, राँची रवाना
नेशनल ट्रायल शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ी को विदा करते गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी,और टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



खिलाड़ी अपने लिए कभी मत खेलें : पोदार टेबल टेनिस जिला में बेहतर खेल का कर रहा है प्रदर्शन गढ़वा : खेल को खेलते समय कभी भी खिलाड़ियों को अपने लिए नहीं खेलना चाहिए, खिलाड़ी को अपने क्लब, जिला और राज्य के लिए खेलना चाहिए, अगर आप अपने जिला और राज्य के लिए खेलते तो आप का प्रदर्शन शत प्रतिशत होगा। अगर वहीं आप अपने के लिए खेलते हैं तो आप के प्रदर्शन में गिरावट आएगी। उक्त बात जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने टेबल टेनिस के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा। टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित नेशनल ट्रायल शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रवाना किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि गढ़वा जिले में टेबल टेनिस एसोसिएशन काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, उन्होंने कहा कि गढ़वा में कई खेल संघ हैं परंतु खेल के विकास में टेबल टेनिस और कबड्डी संघ बेहतर कर रहा है।
जिला खेल पदाधिकारी के नाते जिस खेल में गढ़वा पीछे है उसे सही प्लेटफार्म पर लाना उनका दायित्व है, और जो बेहतर कर रहा है उसे अगले मैदान पर ले जाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करें। संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि आप पूरे मनोयोग के साथ खेल को खेलें और इस दौरान अपने खेल का शत-प्रतिशत प्रदर्शन करने का प्रयास करें तो सफलता अवश्य मिलेगी,राज्य स्तर पर ईस्ट सिंहभूम आप से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है आप इस बार अपने प्रदर्शन से उसे पीछे करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को कोरोना का प्रोटोकॉल का पालन करने की बात कही।
अध्यक्ष मदन केशरी ने स्वागत संबोधन में कहा की 15 वर्षों में गढ़वा टेबल टेनिस में काफी उत्तरोत्तर विकास किया है, जिले के दर्जनों खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा कि कम संसाधन के बावजूद भी जिले के खिलाड़ी गोल्ड के लिए बोल्ड होते हुए राज्य और नेशनल खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। 82 वीं नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता इंदौर और सोनीपत में आयोजित होने वाले हैं, कोरोना के कारण राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो सका था जिस कारण राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन ने ट्रायल शिविर का आयोजन किया है जिसमें गढ़वा के 14 खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं। उम्मीद है की इनमें से अधिकांश खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिए जाएंगे।
इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, सुधीर पाठक, अशोक विश्वकर्मा, अशोक कुमार दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी, आशुतोष रंजन सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष एवं कोच कमलेश दुबे तथा धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष सुशील केशरी ने किया। नेशनल ट्रायल में लेंगे भाग गढ़वा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में 14 सदस्य टीम रांची के लिए रवाना हुई। ट्रायल शिविर में भाग लेने वालों में सचिन कुमार, हर्षित पांडेय, अंजली कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रतिमा कुमारी, अनिमेष कुमार पांडेय, अनिल कुमार मेहता, नीतीश कुमार मेहता, रोशन कुमार पाल, नीरज पाल, अंजली कुमारी, विवेक कुमार दुबे, अनुप कुमार, अमल कुमार ठाकुर और आयुषी कुमारी शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play