लेस्लीगंज : थाना क्षेत्र के नवडीहा पंचायत के सोनबरसा गांव निवासी कैलाश कुमार गुप्ता को स्थानीय डीलर कंचन कुमार साहू के मनमानी का विरोध करना भारी पड़ गया। डीलर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर विरोध कर रहे युवक को लाठी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे युवक का माथा फट गया।
इस बाबत भुक्तभोगी युवक लेस्लीगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। लेस्लीगंज पुलिस मामला दर्ज कर उक्त युवक को चिकित्सा हेतु पीएचसी लेस्लीगंज भेज दिया है।
विदित हो कि डीलर प्रति कार्ड 1 किलो कम राशन दे रहा था, जबकि युवक पढ़ा हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा जो मारपीट में परिणत हो गया।