गढ़वा : थाना क्षेत्र के लगमा में पति-पत्नि के आपसी विवाद में पत्नी ने जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया।
घटना के संबंध में लगमा निवासी रविंद्र राम की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि हमारा पति अक्सर मारपीट करते रहता है। आज पुनः घरेलू काम करने के दौरान उत्पन्न विवाद में लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे तंग आकर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया हैं। यशोदा देवी का कहना है कि उसका पति रविंद्र राम उसे मार देना चाहता है और किसी दूसरे के साथ शादी करना चाहता है। इसी नियत से हमेशा मारपीट करते रहता है। यशोदा देवी को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।