श्री बंशीधर नगर : प्रखण्ड के चितविश्राम पंचायत में प्रखण्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए कम्बल का वितरण बुधवार को पंचायत के मुखिया मुस्ताक अहमद शेख व पंचायत सचिव उमेश राम ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुखिया मुस्ताक अहमद शेख ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल गरीब असहाय बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड कार्यालय द्वारा उन्हें 150 कम्बल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है जब वह गरीब और असहाय व जरूरतमन्दों की सेवा करे।
मौके पर पंचायत सेवक उमेश कुमार, वार्ड सदस्य अजीज अंसारी, मकबूल अंसारी, फुलमोहम्मद अंसारी, नसीर अंसारी, असलम अंसारी, जुबेर अंसारी, शकील अंसारी, शाहबान अंसारी, सुखाड़ी राम, राजो देवी, गणेश राम, बचिया कुँवर, अनिता देवी, रामनाथ राम, सरस्वती कुँवर, प्रेमचंद चौधरी, मथुरा राम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।