खरौंधी (गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय परिसर मे मझिगावां पंचायत के आमरोरा लामी सरैया के ग्रामीणों को राशन नहीं मिलने से आक्रोशित होकर प्रखंड कार्यालय में ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया। इसे देखते हुए प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान, उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए डीलर के द्वारा राशन दिलाने का भरोसा दिलाया।
वहीं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि डीलर के पास जो मशीन दिया गया है, इसमें अंगूठा नहीं लेने के कारण हम लोगों को राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। कई दिनों से डीलर के घर जा जाकर घुमना पड़ रहा था। इसी परेशानी के कारण आज हम लोग ब्लॉक परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष अपनी बातों को रखने के उद्देश्य से आए हुए हैं।
जिसमें काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित हुए थे।