whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200208
Loading...


आजसू ने हेमंत सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

location_on गढ़वा access_time 23-Dec-20, 05:08 PM visibility 650
Share



आजसू ने हेमंत सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बुधवार को आजसू पार्टी गढ़वा जिला कमेटी की एक प्रेस वार्ता जोबरईया मोड़ स्थित श्यामलाल मार्केट में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार पूरी तरह से विफल है। हेमंत सोरेन ने चुनाव में जनता से जो वादे किए वह पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं। हर वर्ष पाँच लाख नौकरी देने का जो वादा था वह इस वर्ष शून्य रहा। वहीं तीन महीने से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, जो काफी चिंता का विषय है। झारखंड सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में अक्षम साबित हुई है। अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं से छल किया गया है। हेमंत सोरेन ने चुनाव के समय जनता से यह वादा किया था कि सरकार बनते ही सभी अनुबंध कर्मियों जैसे पारा टीचर सेविका सहायिका सहिया सहित अन्य अनुबंध कर्मियों को स्थाई किया जाएगा, जो पूरी तरह झूठी साबित हुई।
इस पर अभी तक सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। सरकार का यह वादा कि सरकार बनते ही तीन महीने के अंदर ओबीसी को 27% आरक्षण दिया जाएगा, यह भी पूरी तरह से झूठ साबित हुआ। गांव में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का वादा भी फेल हुआ। पंचायत चुनाव रोककर पंचायत का अधिकार छीनने का जो सरकार काम कर रही है, आजसू पार्टी इसके विरुद्ध 29 दिसंबर को जिले में विशाल सभा का आयोजन करेगी एवं सरकार का पोल खोलने का काम करेगी। इस सरकार ने 1 साल में कोई भी ऐसा संतोषजनक कार्य नहीं किया, जिससे इस सरकार पर भरोसा किया जाए। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हेमंत सरकार सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग चला रही है। जनता के हितों से इस सरकार का कोई सरोकार नहीं है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव जयराम पासवान, जिला सचिव डॉ इस्तेयाक रजा, गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर, खरौंधी उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष दामोदर राम उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play