बिशुनपुरा : शादी-शुदा लड़की को भगा कर बलात्कार करने के आरोपी मुकेश पाल को बिशनपुरा पुलिस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विदित हो कि बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सँध्या गांव निवासी पीड़िता का पति लक्ष्मण यादव ने थाना में आवेदन देकर बरडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम जतरो बंजारी निवासी मुकेश पाल पर अपनी पत्नी को भगा कर उसके साथ छेड़छाड़ व बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरी पत्नी शौच करने गयी थी, उसी क्रम में मुकेश पाल भगा कर ले गया एवं तीन दिनों तक मेरी पत्नी को अपने साथ रखा तथा बलात्कार किया।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चुनवा उरांव के बताया कि थाना कांड संख्या 79/20 व धारा 366, 376 के तहत प्रथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।