गढ़वा : थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारी मरहटिया के सेवानिवृत्त मेजर उदय नाथ तिवारी का हृदयगति रुकने से दिनांक 21-12-2020 को देहावसान हो गया। उन्होंने 1975 से 2008 तक सेना में रह कर देश की सेवा की, इसी दौरान कारगिल के युद्ध में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उन्हें सेना मेडल से भी पुरस्कृत किया गया था। सेवानिवृत्ती के उपरांत भी वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे।