लेस्लीगंज : अक्सर केवल सरकारी पैसों का दुरुपयोग होता है, ऐसा देखने व सुनने को मिलते ही रहता है, इसका ताजा उदाहरण 2016 -17 में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के अखौरी पतरा गाँव मे बन रहे अधूरे आंगनबाड़ी भवन का मामला सामने आया है। जहां पैसे की निकासी भी हो गया और भवन भी अधूरा है।
दरअसल आंगनबाड़ी भवन गोशाला में तब्दील हो गया है। गांव में आगनबाडी भवन का निर्माण का कार्य चल रहा था, मगर भवन पूरा बना नहीं और ठीकेदार ने सारा पैसा भी विभाग से निकाल लिया है। जब मेठ से इस विषय मे पुझा गया तो मेठ का साफ शब्दों में कहना था कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।
वहीं काम करवा रहे संवेदक से पूछे जाने पर कहा कि विभाग की वजह से भवन का निर्माण नहीं हुआ है।
वहीं प्रभारी लेस्लीगंज के प्रभारी बीडीओ प्रशिक्षु आईएस दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि इसकी शिकायत हमें मिली है और इसका निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को बुलाकर उनसे पूछताछ की जाएगी और अधूरे पड़े आंगनबाड़ी भवन का निर्माण पुनः पूरा कराया जाएगा
बरहाल बातें जो भी हो लेकिन सरकारी पैसों का अक्सर दुरुपयोग होता आया है काम पूरे होते नहीं और पैसे की निकासी भी हो जाती है।