कांडी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के डुमरसोता गांव निवासी संजय चौधरी (35) वर्ष पिता मुखलाल चौधरी का निधन मंगलवार के सुबह पैतृक निवास पर हो गया ।परिजनों ने बताया कि सुबह में सीने मे दर्द की शिकायत बताया। जिस पर परिवार के लोगों ने डॉक्टर के पास लेकर जाने हेतु तैयारी मे लगे हुए थे ही, तब तक अचानक घर पर ही दम तोड़ दिया। मौत के पीछे हार्ट अटैक का अनुमान लगाया जा रहा है।