गढ़वा : गढ़वा जिले के निबंधन विभाग में निबंधन पदाधिकारी के नहीं बैठने के कारण जमीन खरीद बिक्री करने में काफी परेशानी हो रही है। आज ताईद और आम जनता इस परेशानी ने निजात के लिए गढ़वा उपायुक्त से मिलने पहुँचे।
उक्त लोगों ने बताया कि निबंधन कार्यालय में निबंधन पदाधिकारी के नहीं बैठने से जमीन संबंधित कोई कार्य नहीं हो रहा है। वे लोग दूर-दूर से आकर रोज शाम में मायूस होकर लौट रहे हैं। लोगों ने बताया कि निबंधन पदाधिकारी अरुण उरांव कभी आते हैं और कभी नहीं आते आते भी हैं तो 10 -12 निबंधन करके दूसरे दिन निबंधन करने की बात कह कर चले जाते हैं। जबकि प्रभारी निबंधन पदाधिकारी अरुण उरांव ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उपायुक्त को सूचित कर के गए हैं।
उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में सब सामान्य हो जाएगा और प्रतिदिन सभी लोगों लोगों का जमीन का निबंधन होगा।