whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27209225
Loading...


हाजत में हुई सुदेश की मौत की मामले की जांच करने पहुंची सीआईडी की टीम

location_on बंशीधर नगर access_time 22-Dec-20, 06:45 PM visibility 645
Share



हाजत में हुई सुदेश की मौत की मामले की जांच करने पहुंची सीआईडी की टीम


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : वर्ष 2013 में पुलिस कस्टडी में उदेश पासवान नामक कैदी की हाजत में हुई मौत की जांच सीआईडी कर रही है। मंगलवार को सीआईडी की टीम ने थाने में मामले की जांच पड़ताल की। सीआईडी के साथ एफएसएल की टीम भी थी।  टीम का नेतृत्व सीआईडी के डीएसपी रविशंकर सिंह कर रहे थे। टीम में सीआईडी इंस्पेक्टर कुंदन राम, बालेश्वर राम, सअनि बिहारी दूबे एवं एफएसएल की टीम के डॉ लवकुश एवं अजय कुमार शामिल थे। जांच के दौरान सीआईडी और एफएसएल टीम ने उदेश पासवान की हाजत में मौत से संबंधित विभिन्न पहलुओं की बारीकी एवं गहनता से जांच की। टीम ने हाजत का निरीक्षण और कथित फांसी लगाकर आत्महत्या करने में प्रयुक्त कंबल और कांड से जुड़े दस्तावेजों का अवलोकन किया तथा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई।
टीम ने घटना के वक्त ड्यूटी में तैनात चौकीदार से भी पूछताछ की।  जांच के बाद सीआईडी के डीएसपी रविशंकर सिंह ने बताया कि 2013 में एक कैदी उदेश पासवान की हाजत में हुई मौत मामले की जांच की गई है। जांच के दौरान थाना से कई महत्वपूर्ण जानकारी ली गई है। इस मामले वे कुछ बोल नहीं सकते। जांच में जो तथ्य सामने आएगा उसे वे जांच रिपोर्ट के रूप में वरीय पदाधिकारियों को सौंपेंगे। बतातें चलें कि थाने में दर्ज कांड संख्या 9/13 रेप और हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद कुशडंड गांव निवासी उदेश पासवान को पुलिस ने रिमांड पर थाने लाई थी। जहां 2 जून 2013 की रात्रि में उसने हाजत में कथित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play