भवनाथपुर (गढ़वा) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बीती रात्रि 82 महिलाओं का बन्ध्याकरण का सफल ऑपरेशन किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश सिंह ने बताया कि महिलाओं का बन्ध्याकरण ऑपरेशन करने से पूर्व सभी का हेमोग्लोबिन,कोरोना सहित अन्य प्रकार की स्वास्थ्य की जांच कराया गया। उसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया। इस कार्य में डॉ दिनेश कुमार सिंह, डॉ जफर हसन सहित अस्पताल के कर्मियों ने सहयोग किये।