श्री बंशीधर नगर : प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के निर्देश के बाद मंगलवार को प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में योग्य लाभुको के बीच कम्बल वितरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कम्बल वितरण करने का निर्देश दिया था।
पंचायत सचिव जगदीश राम ने भोजपुर पंचायत में 50, कधवन पंचायत में 75, हलीवन्ता में 30, कोलझिकी में 25, कम्बल का वितरण किया। वहीं पंचायत सचिव बिरेन्द्र सिंह ने नरही पंचायत में 50 व कुशदण्ड में 25 लोगो के बीच प्रखण्ड कार्यालय से उपलब्ध कराए गये कम्बल का वितरण किया।
मौके पर कधवन पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी, नरही पंचायत की मुखिया संगीता श्रीवास्तव, कुशदण्ड पंचायत के मुखिया रवि रंजन कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।