गढ़वा : समाजसेवा के क्षेत्र में कोरोना काल में सेवा कार्य कर चर्चित हुई शहर के नवयुवकों की हेल्प अदर्श संस्था के द्वारा गढ़वा शहर एवं इसके आसपास में वैसे लोगों को जो कि इस कड़ाके की ठंड में भी अपने लिए गर्म वस्त्र लेने में असमर्थ हैं, उसे संस्था के द्वारा निशुल्क गर्म वस्त्र दिया जा रहा है। संस्था के लोगों ने आम जनों से भी अनुरोध किया है कि यदि आपके सामने कोई भी ऐसा व्यक्ति जो कि गर्म वस्त्र ले नहीं सकता है, असमर्थ है, तो उसे आप हम लोगों की संस्था हेल्प अदर्श के किसी भी सदस्य को बताएं उसे गर्म कपड़ा हेल्प अदर्श संस्था के द्वारा दिया जाएगा।
संस्था द्वारा उनके सदस्यों से संपर्क हेतु संस्था के सदस्यों का मोबाइल नंबर, सदस्यों के नाम के साथ (शुभम कश्यप-7739267506, रोबिन कश्यप- 6209360027, शाहनवाज खान-7909033056 उत्तम कश्यप-7292867713) जारी किया गया।
उक्त जानकारी संस्था के हर्ष सीटू ने दी है।