रामकंडा: रमकंडा थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवास कपिलदेव सिंह का 20 वर्षीय पुत्र विजय सिंह मोटरसाईकिल दुर्घटना में घायल हो गया है। समाचार के अनुसार विजय सिंह अपने मोटरसाईकिल से रमकंडा से अपना घर मुरली जा रहा था तभी अचानक सेमर टांड़ गांव के समीप मोटर साईकिल असंतुलित होकर सड़क किनारे जा गिरा जिसमे वह घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से 108 एम्बुलेन्स के सहारे उसे ईलाज के लिए रमकंडा प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेद्र रंका रेफर कर दिया गया।