whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215490
Loading...


उद्घाटन का इंतजार कर रहा है बड़गढ़ का प्रखंड कार्यालय का नया भवन

location_on बड़गड access_time 20-Dec-20, 05:43 PM visibility 669
Share



उद्घाटन का इंतजार कर रहा है बड़गढ़ का प्रखंड कार्यालय का नया भवन


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : प्रखंड के महुआटीकर गांव में नवनिर्मित प्रखंड व अंचल कार्यालय भवन उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। भवन क़ा शिलान्यास स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया द्वारा मार्च 2016 में किया गया था। अब भवन बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो गया है लेकिन उद्घाटन नहीं होने के कारण प्रखंड कार्यालय तीन कमरों वाले तहसील भवन में ही संचालित हो रहा है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तीन करोड़ 51 लाख क़ी प्राक्कलित राशि से निर्माण कराया गया हैं। उक्त भवन में कुल 40 कमरे व 3 कॉन्फ्रेंस हॉल हैं। उक्त नव निर्मित भवन मे प्रखंड व अंचल कार्यालय के अलावे बाल विकास, परियोजना कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, प्रखंड प्रमुख का कार्यालय, उप प्रमुख क़ा कार्यालय संचालित होगा।
आधुनिक, सुविधायुक्त भवन निर्माण पूरा कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप भी दिया गया है, बावजुद इसके अभी तक प्रखण्ड कार्यालय बड़गड़ बाजार स्थित तहसील भवन में संचालित है। उद्धाटन का बाट जोह रहा प्रखण्ड कार्यालय भवन धीरे-धीरे छतिग्रस्त होना शुरु हो गया है। सरकारी स्तर पर उक्त भवन के देखरेख के लिये कोई प्रहरी तक का व्यवस्था नहीं है। स्थानीय महुआटीकर निवासी कृष्णा लकडा़ ने बताया की प्रखण्ड के पदाधिकारी के कहने पर मैं सिर्फ नजर रखता हुँ कोई उक्त भवन को छति न पहुंचाये। बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने बताया की उद्धाटन नहीं होने के कारण कार्यालय नये भवन में शिफ्ट नहीं हो पाई है। उद्घाटन होने के बाद ही उक्त भवन में कार्य प्रारंभ किया जायेगा। उन्होने बताया कि अभी तक प्रखण्ड कार्यालय भवन के उद्घाटन की तिथि निर्धारित नहीं हो पाया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play