गढ़वा : उप विकास आयुक्त गढ़वा नमन प्रियेश लकड़ा के कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मनरेगा के तहत एक समीक्षात्मक बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा के अभिसरण के तहत सभी आवासों में 95 मानव दिवस दिया जाना की चर्चा हुई, परंतु कतिपय प्रखंडों यथा- बरडीहा, बिशुनपुरा, गढ़वा, कांडी, केतार, मेराल और रमकंडा में मानव दिवस में प्रगति धीमी होने के कारण उप विकास आयुक्त गढ़वा, श्री लकड़ा द्वारा उक्त प्रखंडों में मानव दिवस गैप को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपरोक्त प्रखंडों के समीक्षा के दौरान बरडीहा में डिमांड जेनरेशन गैप 63 बिशुनपुरा में 33 गढ़वा में 14 कांडी में 7 केतार में 9 मेराल में 31 रमकंडा में 61 पाया गया।
Advertisement
इसके अतिरिक्त मनरेगा में मानव दिवस लक्ष्य को पूरा करने हेतु प्रखंड बरडीहा, बरगढ़, डंडा, केतार, खरौंधी मझिआंव, नगर उंटारी, रमना रंका आदि में मानव दिवस बढ़ाने का निर्देश उप विकास आयुक्त गढ़वा द्वारा बैठक के दौरान उपस्थित सभी बीपीओ, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं रोजगार सेवक को दिया गया। उक्त समीक्षात्मक बैठक के दौरान डीआरडीए निदेशक ओनिल क्लेमेंट ओड़ेया भी उपस्थित थें।