गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गढ़वा के द्वारा गढ़वा शहर के रंका मोड़ पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जो यौन शोषण आरोप लगा है, उनको नैतिकता के आधार पर तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
जबकि वीणा पाठक ने कहा कि हेमंत सरकार में महिलाएं अपनेआप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 1 साल के अंदर 13 सौ महिलाओं के साथ बलात्कार हो चुका है। इस सरकार में नैतिकता नाम का कोई चीज नहीं है। तत्काल हेमंत सोरेन को इस्तीफा दे देना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, जिला महामंत्री संतोष दुबे, दिनेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, राजीव रंजन तिवारी, विवेकानंद तिवारी, गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, गौरीशंकर बिंद,।
विनोद अग्रवाल कैलाश कश्यप,मनोज पाठक, मुरली श्याम तिवारी,।अविनाश पासवान,सुरेंद्र विश्वकर्मा,।मीरा देवी, कंचन जयसवाल, वीणा पाठक, पुष्पा अग्रवाल, सविता शर्मा, मनोज पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।