केतार : गुप्त सूचना के आधार पर केतार से पाचाडूमर जा रहे मोटरसाइकिल JH 14F 4725 को केतार पाचा डूमर रोड पर बी मोड़ धगरडीहा के पास नाकाबंदी किया गया। जिसमे मोटरसाइकिल पर जुट के बोरे मे आईबी चार पीस, किंगफिशर बियर चार पीस, गॉडफादर बियर चार पीस, देशी शराब सोलह पीस और चैंपियन सौ पीस बरामद किया गया। मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। दोनो व्यक्ति भवनाथपुर थाना क्षेत्र के है।

बताते चलें कि विजय कुमार महतो 24 वर्ष पिता देवानंद महतो भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सरैया एवं बैकुंठ नारायण राम 42 वर्ष पिता चन्द्रिका राम झुमरी निवासी केतार से पाचाडूमर जा रहे थे। तभी गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी किया गया। दोनों मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार कर केतार थाना कांड संख्या 126/2020 19 दिसम्बर 2020 धारा 272/273/290 भादवि एवं 47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस छापामारी अभियान में पुअनि कृष्णा उरांव, सैप आरक्षी श्रीनिवास सिंह, मधेश्वर सिंह, दिनेश मेहता शामिल थे।