रमना (गढ़वा) : राजकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग एक स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र जियो मीट वेबीनार से डिजिटल फैसिलिटेशन टॉपिक पर एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आज के इस वर्कशॉप में जिओ मीट, गूगल मीट, जूम, माइक्रोसॉफ्ट टीम से मीटिंग को कैसे ऑर्गनाइज किया जाता है की जानकारी शिक्षकों को दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षक की भूमिका में +2 उच्च विद्यालय के पीजीटी पुरुषोत्तम कुमार पाठक उपस्थित थे। सीआरपी सतीश धर दुबे, +2 विद्यालय के प्राचार्य रामजी प्रसाद सिंह, +2 विद्यालय के पीजीटी सच्चिदानंद देव पांडेय, विनोद कुमार सिंह, महेश महतो, रमेंद्र कुमार, चतुर्भुज शर्मा तथा अन्य शिक्षक मौजूद दे। सीआरसी सिलिदाग 1 के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को दो समूह में वर्गीकृत कर कार्यशाला का आयोजन किया है।
दूसरे समूह के प्रशिक्षक प्रेम कुमार सिंह हैं। प्रत्येक समूह में 38-40 शिक्षकों को रखा गया है।