whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207032
Loading...


पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने जयंती के मौके पर भिखारी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 19-Dec-20, 05:34 PM visibility 655
Share



पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने जयंती के मौके पर भिखारी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच नवादा, गढ़वा के द्वारा भोजपुरी के विश्व प्रसिद्ध गीतकार, संगीतकार, रंगकर्मी, नाटककार, नाट्य निर्देशक भिखारी ठाकुर की जयंती स्वर साधना केंद्र गढ़वा में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ "वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरुमेदेव सर्वकार्येषु सर्वदा। " से हुआ। पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' ने कहा कि भोजपुरी के महान कलाकार भिखारी ठाकुर ने जिन परिस्थितियों में रहकर भोजपुरी गीत-संगीत एवं रंगमंच को जो वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वह कोई महापुरुष ही कर सकता है। इस दृष्टि से भोजपुरी गीत-संगीत एवं रंगकर्म के पर्याय बन चुके भिखारी ठाकुर सभी कला साधकों एवं कला प्रेमियों के प्रेरणा स्रोत के रूप में सभी के हृदय में सदैव विद्यमान रहेंगे।
जबकि इस अवसर पर डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी ने देवभाषा में "अमरवाणी जय जननी..." प्रस्तुत कर भिखारी ठाकुर को याद किया। लोक गायक प्रेम दीवाना 'व्यास' ने भिखारी ठाकुर रचना "पिया मोरा गईले रामा पूरबी बनीजिया..." तथा "कमर के दर्द से मुअनी रे माई..." प्रस्तुत की। ज्योतिषी श्याम नारायण पांडेय ने "हँसी हँसी पनवा खियावले बेईमनवा..." गीत प्रस्तुत किया। पवन झारखण्ड नामक उभरते कलाकार ने भिखारी ठाकुर की रचना "जोहत जोहत राह,नैना भइली जलबाह..." की प्रस्तुति दी। तबले पर संगत की संगीत शिक्षक पी•के• मिश्रा तथा सुंदर राम ने की इस मौके पर में कृष्णा विश्वकर्मा, रामखेलावन राम, जयप्रकाश राम सहित अन्य कलाकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन "सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मा कश्चित् दुःखभागभवेत्। ओम शांतिः शांतिः शांतिः।" के साथ हुआ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play