बंशीधर नगर : जिले के डीसी राजेश कुमार पाठक ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में मतदाता सूची संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण कार्य के दौरान प्राप्त प्रपत्रों की रैंडम जांच की। जांच के दौरान उन्होंने सभी बीडीओ एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को 25 दिसंबर तक सभी प्रपत्रों का सही तरीके से ऑनलाईन डाटा इंट्री करने का निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक डीसी ने रैंडम जांच के बाद पुनरीक्षण कार्य के दौरान प्राप्त प्रपत्र 6, 7 एवं 8 की ऑनलाईन इंट्री कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी बीडीओ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का निष्पादन चेकलिस्ट, आवेदक एवं बीएलओ से सत्यापित कराने के बाद ही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुये डीसी ने बताया कि मतदाता सूची संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण कार्य के दौरान प्राप्त प्रपत्रों की रैंडम जांच की गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में सही तरीके से नाम अंकित हो इसके लिये सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है।
उस मौके पर एसडीओ जय वर्द्धन कुमार,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अरुण उरांव, श्री बंशीधर नगर के बीडीओ अमित कुमार, भवनाथपुर के रवींद्र कुमार, रमना एवं विशुनपुरा के हुलास महतो समेत सभी बीपीआरओ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे।