whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205144
Loading...


फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत नगर उंटारी में निकाला गया सायकिल रैली

location_on बंशीधर नगर access_time 19-Dec-20, 04:55 PM visibility 652
Share



फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत नगर उंटारी में निकाला गया सायकिल रैली


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वावधान में नगर उंटारी प्रखंड में फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया।प्रखण्ड के जंगीपुर स्थित प्रगति किशोर युवा मंडल और स्वामी विवेकानंद मंडल के संयुक्त तत्वाधान में साइकिल रैली निकाल गया। इस अवसर पर उपस्थित केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने युवाओ को फिटनेश के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण की अभी कोई वैक्सीन नहीं आई है, लेकिन जो फिट हैं उनकी इम्यूनिटी सामान्य लोगों से बेहतर है। इसलिए हम सभी लोगों को अपने शरीर के लिए रोज एक से आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।
वहीं, अगर इंसान का शरीर पूरी तरह फिट होगा तो उसे अन्य बीमारियों से भी कम खतरा रहेगा। इस दौरान युवाओं ने हम फिट तो इंडिया फिट, फिटनेश का डोज आधा घंटा रोज का नारा लगाते हुए लोगो को जागरूक किया। मौके पर प्रगति किशोर युवा मंडल के सचिव उज्वल विश्वकर्मा, अध्यक्ष विवेक कुमार, विष्णु कुमार, अरुण कुमार, भारती रंजन, अभिजीत कुमार, गोलु कुमार, राकेश कुमार, विश्वरंजन कुमार, विवेकानंद युवा मंडल के सचिव ऋषभ कुमार सहित युवा मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play