मेराल : थाना अंतर्गत गोंदा गांव से एक व्यक्ति को 15 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गोंदा गांव निवासी श्याम देव प्रजापति पिता स्वर्गीय देनी प्रजापति को उसके घर 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना कांड संख्या 316/2020, धारा 290 ,270 ,272, 273 भादवी एवं 47a उत्पाद प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि अवैध शराब कारोबार, जुआ आदि असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।