whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203172
Loading...


यूरिया नदी से अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से जारी

location_on मेराल access_time 19-Dec-20, 04:40 PM visibility 652
Share



यूरिया नदी से अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से जारी


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : थाना क्षेत्र के यूरिया नदी से बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। दरअसल यूरिया नदी के करकोमा गांव के बालू घाट का टेंडर हुआ है, जिसका क्षेत्रफल 6 एकड़ 17 डिसमिल, अंचल अधिकारी यशवंत नायक ने घाट से बालू उठाव के शुरुआती दौर में बताया था। हालांकि दोबारा पूछे जाने पर कंफर्म याद नहीं रहने की बात करते हुए लगभग 2 एकड़ 17 डिसमिल होने की बात कही और बाकी यूरिया नदी के सभी घाट टेंडर मुक्त हैं। लेकिन यूरिया नदी में एक अस्थाई जगह पर टेंडर होने के कारण बालू माफियाओं ने उसी का फायदा उठाते हुए टेंडर पर्ची के आड़ में बालू माफिया टेंडर घाट से पर्ची लेकर अन्य घाटों से अवैध तरीके से बालू का उठाव कर रहे हैं।
खुलेआम बालू का उठाव कर महंगे रेट पर बिक्री किया जा रहा है। ट्रैक्टर लोडिंग करने वाले मजदूरों से पूछे जाने पर बताया कि पर्ची करकोमा के टेंडर घाट से कटता है और बालू यहां से उठाव किया जाता है। ट्रैक्टर लेबरों के अनुसार टेंडर ठेकेदारों के आदमी ने इसी बात का फायदा उठाते हुए, एक पर्ची देकर प्रति ट्रैक्टर ₹200 के हिसाब से अवैध उगाही करने की बात कही। इस पर अंचल अधिकारी से पूछे जाने उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत हमें प्राप्त हुई है। टेंडर घाट क्षेत्र के अलावा अन्य घाट व नजदीकी गांव से बालू उठाव करने एवं अवैध रूप से टेंडर ठेकेदारों के आदमियों द्वारा अन्य घाट से पैसे की उगाही का जांच किया जाएगा। अगर सही पाया गया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
टेंडर ठेकेदारों द्वारा फर्जी तरीके से पर्ची देकर अन्य घाटों से बालू का उठाव करवाना सही नहीं है। इधर पंचायत के मुखिया दुखन चौधरी ने कहा कि इस तरह के धांधली अगर बंद नहीं हुआ तो हम लोग पूरे ग्रामीण जनता मिलकर इसका विरोध करेंगे और इसके शिकायत उपायुक्त महोदय को आवेदन देकर अवगत कराएंगे। हमने पहले ही इस मसले पर स्थानीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को अवगत करा चुके हैं। हमारे पंचायत हासनदाग में 600 से ऊपर पीएम आवास का कार्य चल रहा है अगर अवैध रूप से बालू का उठाव नहीं रुके तो छोटे-छोटे नदियों से बालू समाप्त हो जाएगा और सरकारी योजनाओं में तय समय पर पूरा करने में बाध्यता होगी। आगे उन्होंने झारखंड सरकार के सिस्टम और विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांव के छोटे-छोटे नदियों को टेंडर कर पूंजीपतियों को हाथों में देना सरासर पर सवाल खड़ा करता है।
जिस तरह से सरकारी योजना पीएम आवास हो, मनरेगा से संचालित पशु शेड, स्वच्छता विभाग से शौचालय, 15 वें वित्त से नाली, पीसीसी पथ निर्माण करने के लिए अपने क्षेत्र के छोटे-छोटे नदिया रहने के बाद भी पूंजीपति ठेकेदारों से महंगे रेट पर बालू की खरीदारी कर योजनाओं को पूरा करना बहुत ही कठिन हो जाएगा। जिस तरह से लॉकडाउन में लोगों का कमर टूटा है, वहीं सरकारी योजनाओं को पूरा करने में भी आम जनों को महंगाई का भुक्तभोगी बनना पड़ेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play