श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में चैतू उरांव के घर से विनोद ठाकुर के घर तक चार लाख पांच हजार की लागत से बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी व वार्ड संख्या 6 के मूर्ति कुँवर ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि वार्ड संख्या 6 में सड़क नही होने के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आदिवासी बस्ती को सजना, सवारना तथा वहाँ के लोगो की मूलभत सुविधाओं का निराकरण करना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के समय हमने जो वादा किया था, उसे हरहाल में पूरा करेंगे।
इस वार्ड में सड़क निर्माण के लिए किए गए वायदे को आज पूरा किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शहरी अशोक सेठ, कनीय अभियंता उदय शंकर यादव, कौशल किशोर, वार्ड पार्षद सुनीता देवी, वार्ड पार्षद शम्भू राम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय ठाकुर, रामनाथ पासवान, संदीप कुमार, अनिल गुप्ता, उदय ठाकुर, चैतू उरांव, उमेश राम, संजय ठाकुर, पवन ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।