श्री बंशीधर नगर : कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार के निर्देश पर अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने नगर पंचायत क्षेत्र के नया खांड में रह रहे मुसहर परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया। अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने कहा कि मुसहर परिवार के 20 सदस्यों को कम्बल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी के निर्देश पर मुसहर परिवार के सदस्यों को कम्बल उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर हल्का संख्या 5 के राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार यादव उपस्थित थे।