भवनाथपुर (गढ़वा) : बेख़ौफ अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुये नाटकीय ढंग से सेल के घाघरा खादान के पास सरैया सिवान पर बीती रात करीब साढ़े 9 बजे जाईलो वाहन के चालक को पिस्टल के बल पर वाहन को लूट कर चलते बने।
उक्त जाईलो वाहन रेहला निवासी सेवा निर्वित शिक्षक छोटन पांडेय की है। लूटकांड को लेकर भवनाथपुर थाने में एक नामजद और दो अज्ञात लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया है।
मामले को लेकर डंडिला निवासी वाहन चालक खुर्शीद खां ने बताया कि वाहन मालिक के द्वारा रेहला से भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कोण मंडरा निवासी छोटू सिंह नामक व्यक्ति ने कोण मंडरा जाने हेतु जाईलो वाहन संख्या जेएच 14 सी 8043 को एक हजार प्लस तेल पर भाड़े पर बुक किया था।
रेहला से कोण मंडरा जाने के क्रम में वाहन पर छोटू सिंह नामक व्यक्ति के साथ दो अज्ञात लोग भी मझिआंव मोड़, गढ़वा पर सवार हो गये थे। उसने बताया कि कांडी रोड होते टाउनशिप पहुंचने पर जैसे ही सीआईएसएफ बैरक होते घाघरा खदान के पास उक्त तीनों लोगों ने लघुशंका के लिये वाहन रुकवाया, मेरे द्वारा वाहन रोकते ही छोटू सिंह ने कमर से पिस्टल निकाल मेरे कनपटी पर सटाते हुये मुझे सड़क किनारे पेड़ में रस्सी से बांध दिया। उसके बाद उक्त अपराधियों ने मेरे पैकेट से मोबाईल को लूट वाहन पर सवार होकर फरार हो गये। कुछ घंटो के बाद मैं किसी तरह रस्सी से बंधनमुक्त होकर एक झोपड़ीनुमा घर पहुंच कर पानी पिया। इसके बाद भवनाथपुर थाना पहुंचकर अपराधियों के द्वारा वाहन लूट लिये जाने की सूचना दी।
जहां थाना के पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा मोबाईल पर लूटकांड की जानकारी वाहन मालिक छोटन पांडेय को दी गयी। उधर वाहन लूटकांड को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जूट गयी है।