रमना (गढ़वा) : इन दिनों कड़ाके की पड़ रही ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ हुलास महतो की ओर से शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सर्वश्वरी चौक,भगत सिंह चौक और बहियार मोड़ पर अलाव की व्यवस्था करायी गयी है। प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था होने से आमलोगों के अलावे राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
मौके पर अंचल सहायक आनंद खलको, राजस्व कर्मचारी अखिलेश सिंह, अंचल अमीन योगेंद्र कुमार, बालजी प्रसाद, कृष्णा साह, कमलेश आजाद, सुनील दास सहित कई लोग मौजूद थे।