गढ़वा : आज उत्सव गार्डन में गढ़वा जिला के संवेदकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार के क्रियाकलापों पर चर्चा की गई। जिसमें वर्तमान सरकार द्वारा 30 प्रतिशत न्यूनतम दर रखा गया है, इसमें अग्रधन की राशि भी स्टेप वाइज 5%, 20% एवं 30% रखा गया है एवं सामग्री का रॉयल्टी भी डबल कर दिया गया है, जबकि लीड एरिया में सरकार द्वारा एग्रीमेंट के हिसाब से मैटेरियल भी उपलब्ध नहीं है। अतः सभी संवेदकों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक निविदा नियमावली पूर्ववत नहीं होता है, तब तक हम सभी संवेदक निविदा का बहिष्कार करते रहेंगे।
मौके पर परमानंद पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, अजित कुमार पांडेय, अनूप कुमार सिंह, कुमार सचिदानंद सिंह, मो आजम खां, अनंत कुमार दुबे, अखिलेश दुबे, संतोष तिवारी, नवीन पाठक, रितेश कुमार दुबे, कन्हाई यादव, नागेंद्र नाथ दुबे, दीपक कुमार पाठक, सुरेश पांडेय, डबलू दुबे, सुजीत तिवारी, सहित अन्य संवेदक मौजूद थे।