कांडी : कांडी प्रखंड क्षेत्र के खुटहेरिया पंचायत में आखिर कैसे होगा पूरा घर घर डिजिटल इंडिया का सपना जब कोदवड़िया व पखनाहा गांव में बिजली हीं नहीं पहुंची। झारखंड के 20 साल बीत जाने के बाद भी कांडी थाना क्षेत्र के खुटहेरिया पंचायत के कोदवड़िया व पखनाहा गांव अब भी बिजली विहीन है और यहां के लोग ढिबरी युग में जी रहे है। इस गांव के आसपास के गांवों के आधा किलो मीटर के अंदर चारों ओर बिजली जलती है। दूसरे गांव के रोशनी को देखकर ही यहां के लोगों को संतुष्ट रहना पड़ता है।
समाजसेवी मुरली मनोहर पांडेय ने कहा कि कुछ माह पूर्व इन दो गांवों को छोड़ कर आसपास के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई गई। लेकिन दो गांवों में कहीं कहीं पर सिर्फ बिजली का खम्भा गाड़ कर खड़ा कर छोड़ दिया गया एवं बिजली से वंचित कर दिया गया।
बिजली खंभा को गाड़ने के समय लोगों में आस जगी थी। लेकिन फिर से निराश होना पड़ रहा है। और दूसरे गांव के रोशनी देखकर ही संतुष्ट होना पड़ रहा है। बिजली विभाग के उदासीनता एवं लापरवाही के कारण दो गांवों को बिजली से वंचित कर दिया गया।